Drishya Dharma
Read this spiritual story.
आदित्य हृदय स्तोत्र: शत्रुओं पर विजय पाने में बेहद कारगर
रामायण में एक ऐसे स्तोत्र का वर्णन किया गया है जो शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में बेहद कारगर है. बताते हैँ की रावण पर विजय से पहले भगवान राम ने भी इस अति महत्वपूर्ण स्तोत्र का पाठ किया था. इसका नाम है आदित्य हृदय स्तोत्र।
यह कोई साधारण स्तोत्र नहीं है। इस स्तोत्र की महिमा रामायण काल से जुड़ी है, और इसको सुनने, समझने और स्मरण करने भर से मनुष्य को असीम ऊर्जा, साहस और विजय की प्राप्ति होती है।
“रामायण के युद्धकाण्ड में एक प्रसंग उल्लेख है:-
जब लंका की रणभूमि में – एक ओर भगवान श्रीराम, और दूसरी ओर अद्भुत शक्तियों से सम्पन्न रावण था।
युद्ध लगातार चल रहा था। रावण बार-बार मायावी रूप धारण कर राम जी पर हमला करता रहा. एक समय के बाद जब श्रीराम थकने लगे। तो उनके हृदय में क्षणिक विषाद आया कि – ‘क्या मैं इस युद्ध में विजयी हो पाऊँगा?’
तभी वहाँ – महर्षि अगस्त्य प्रकट हुए।
उन्होंने भगवन श्रीराम से कहा –
‘राघव, यह समय निराश होने का नहीं। बल्कि सूर्य देव की उपासना का है आप अतिशीघ्र सूर्य देव की उपासना करें, वे ही समस्त प्राणियों के जीवनदाता हैं। उनका स्मरण करेंगे तो आपको असीम शक्ति प्राप्त होगी और आप निश्चय ही रावण पर विजयी प्राप्त कर सकेंगे. तत्पश्चात महर्षि अगस्त्य ने भगवान श्री राम को आदित्य हृदय स्तोत्र का उपदेश दिया।
ततो युद्धपरिश्रान्तं समरे चिन्तया स्थितम्।
रावणं चाग्रतो दृष्ट्वा युद्धाय समुपस्थितम्॥
“युद्ध में थके हुए श्रीराम, सामने रावण को देखकर चिंतित हो गए। उसी समय महर्षि अगस्त्य ने यह उपदेश आरम्भ किया।”
आदित्य हृदयं पुण्यं सर्वशत्रुविनाशनम्।
जयावहं जपेन्नित्यं अक्षयं परमं शिवम्॥
“यह आदित्य हृदय स्तोत्र पवित्र है। इसका जप करने से सभी शत्रु नष्ट होते हैं, विजय प्राप्त होती है और कभी क्षय न होने वाला परम कल्याण मिलता है।”
सर्वमङ्गलमाङ्गल्यं सर्वपापप्रणाशनम्।
चिन्ताशोकप्रशमनमायुर् वर्धनमुत्तमम्॥
“यह स्तोत्र समस्त मंगलों में श्रेष्ठ है। यह पापों का नाश करता है, चिंता और शोक को दूर करता है और दीर्घायु प्रदान करता है।”
“महर्षि अगस्त्य आगे कहते हैं – राघव, सूर्य देव ही सबके स्वामी हैं। वे ही जीवनदाता हैं। उनके तेज से ही जगत प्रकाशित है।”
आदित्यः सर्वभूतानां पतिः शत्रुविनाशनः।
एष सुप्तेषु जागर्ति भूतेषु परिनिष्ठितः॥
“सूर्य ही सभी प्राणियों के स्वामी हैं। जब सब सोते हैं तब भी सूर्य जगत को अपनी किरणों से जागृत रखते हैं।”
एष ब्रह्मा च विष्णुश्च शिवः स्कन्दः प्रजापतिः।
महेन्द्रो धनदः कालो यमः सोमो ह्यपां पतिः॥
“सूर्य ही ब्रह्मा हैं, वही विष्णु हैं, वही शिव हैं। वे ही स्कन्द, प्रजापति, इन्द्र, कुबेर, काल, यम और वरुण स्वरूप हैं।”
पितरो वसवो साध्या ह्यश्विनौ मरुतो मनुः।
वायुर्वह्निः प्रजाः प्राण ऋतुकर्ता प्रभाकरः॥
“सूर्य ही पितरों के रूप हैं, वसुओं के रूप हैं, अश्विनीकुमार, मरुद्गण, मनु, वायु, अग्नि और प्राणस्वरूप हैं। वे ही ऋतुओं के कर्ता और प्रभाकर हैं।”
“इस प्रकार, आदित्य हृदय स्तोत्र में 24 श्लोक हैं, जिनमें सूर्य देव के विभिन्न नामों और गुणों का वर्णन है।
उनका स्मरण करने से साधक को शारीरिक बल, मानसिक शांति और आत्मिक प्रकाश – तीनों प्राप्त होते हैं।”
“जब महर्षि अगस्त्य ने यह सम्पूर्ण स्तोत्र सुनाया, तब श्रीराम ने सूर्य देव को प्रणाम कर विधि पूर्वक इस स्तोत्र का पठन किया, जिससे उनके भीतर एक नई शक्ति, नई ऊर्जा का संचार हुआ। वे निश्चिन्त और प्रसन्नचित्त हो गए। और फिर उसी बल से उन्होंने रावण को युद्ध में परास्त किया।”
“आदित्य हृदय स्तोत्र हमें यह सिखाता है कि जब जीवन में कठिनाइयाँ आएँ, और जब निराशा हमें चारो तरफ से घेर ले तो सूर्य देव की उपासना करें |
प्रत्येक सुबह, सूर्य की पहली किरण के साथ सूर्य देव को जल अर्पण कर इस स्तोत्र का जप करें। इससे आपके भीतर एक नया साहस, नई उमंग और दिव्य ऊर्जा प्रवाहित होने लगेगी । यही है आदित्य हृदय स्तोत्र का चमत्कार।”
“सूर्य उदय होते ही यदि हम सूर्य देव को जल अर्पित कर उन्हें प्रणाम करें, और आदित्य हृदय स्तोत्र का स्मरण करें, तो हमारा दिन केवल उज्जवल ही नहीं, बल्कि जीवनदायी भी बन जाएगा।
धन्यवाद
You can read spiritual stories directly on the story reader page. Each story provides complete text content that you can read online without any app download.
Yes, Sanatan provides spiritual stories in multiple languages. You can switch the interface language using the language toggle to read stories in your preferred language.
Some stories have video versions available. When a video is available, you will see a Watch Story button alongside the Read Story button on the story card.