व्यायाम और वायुसेवन

    आपने अक्सर सुना होगा—‘Health is wealth’, यानी स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। लेकिन हम दिनभर भागम भाग में लगे रहते हैं, घर, परिवार और काम की ज़िम्मेदारियाँ निभाते हैं, पर क्या कभी अपने शरीर के लिए सिर्फ 20–30 मिनट देते हैं? सनातन जीवन पद्द्ति में सुबह की दिनचर्या का एक महत्त्वपूर्ण चरण है—व्यायाम और वायुसेवन।

    आयुर्वेद कहता है—‘व्यायाम केवल शरीर को मजबूत बनाने का साधन नहीं है, बल्कि यह मन और आत्मा को भी सशक्त करता है।

    व्यायाम से शरीर की नसें मज़बूत होती हैं, हड्डियाँ और मांसपेशियाँ सक्रिय रहती हैं, पाचन तंत्र ठीक चलता है और सबसे बड़ी बात—व्यक्ति आलस्य से बचा रहता है।

    और व्यायाम के लिए  सुबह का समय इसलिए उपयुक्त माना गया है क्योंकि उस वक्त वातावरण शुद्ध और ऊर्जावान होता है। सूरज की पहली किरण शरीर को नई ऊर्जा देती है। चाहे वह हल्का-फुल्का योगासन हो, प्राणायाम हो या साधारण टहलना—नियमित अभ्यास से जीवन में स्वास्थ्य और स्फूर्ति बनी रहती है।m

    एक बुजुर्ग  व्यक्ति थे। गाँव में सब उन्हें हमेशा प्रसन्न और स्वस्थ देखते। एक दिन एक गाँव के ही एक लड़के  ने बुजुर्ग  व्यक्ति से पूछ लिया —दादा  जी, आपकी उम्र तो सत्तर से ऊपर है, फिर भी आप बीमार क्यों नहीं पड़ते?’ तो वे मुस्कुराकर बोले —‘भाई, दवा मैं भी खाता हूँ, लेकिन मेरी दवा बाज़ार से  नहीं, बल्कि प्रकृति से मिलती  है—सुबह की ताज़ी हवा, सूर्य की किरणें और हल्की-फुल्की कसरत।’ वे रोज़ सुबह दो किलोमीटर चलते, गाँव के तालाब के किनारे आसन लगाते और हल्के व्यायाम करते। धीरे-धीरे यह आदत गाँव के और लोगों ने भी अपनाई और वहाँ एक नई परंपरा बन गई |

    ये कहानी हमे सिखाती है कि व्यायाम सिर्फ जवानों के लिए नहीं है। यानी बुढ़ापे में भी साधारण चलना ही एक तरह का व्यायाम बन जाता है | अगर रोजाना  कम से कम 2–3 किलोमीटर चला जाए, तो शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है और मन को भी शांति मिलती है|  कभी आपने गौर किया होगा, सुबह-सुबह बगीचे में टहलने वाले लोग दिनभर हल्के और प्रसन्न दिखाई देते हैं। इसका कारण वही ताज़ी हवा और शरीर का सक्रिय होना है।

    चलिए अब हम आपको उदाहरण  के लिए  एक और कहानी सुनाते हैं

    शहर में गुप्ता जी नाम के एक व्यापारी  थे, । उनका काम दिन-रात बैठकर करने का था— धीरे-धीरे उन्हें कई बीमारियाँ घेरने लगीं—गैस, एसिडिटी, पीठ दर्द और थकान। डॉक्टर ने उन्हें दवाएँ दीं लेकिन साथ ही एक सलाह भी दी—‘सुबह 30 मिनट पैदल चलिए।’ शुरू में गुप्ता  जी को आलस आता, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने आदत बना ली। कुछ ही महीनों में उनकी तबीयत में आश्चर्यजनक सुधार हुआ। और फिर बीतते दिनों के साथ उन्होंने ये कहना शुरू कर दिया की ‘दवा से ज़्यादा असर तो इन 30 मिनट के टहलने से हुआ है ।

    "हमारे ऋषियों के  पौराणिक काल का विज्ञान भी यही बताता है कि नियमित व्यायाम से शरीर में रक्त संचार सुधरता है, हृदय स्वस्थ रहता है, और मन में सकारात्मकता आती है। ताज़ी हवा यानी ऑक्सीजन से फेफड़े मज़बूत होते हैं। यही कारण है कि योग में प्राणायाम को इतना महत्व दिया गया है—क्योंकि शुद्ध वायु ही जीवन की सबसे पहली ज़रूरत है।"

    इतना ही नहीं एक शहर में एक छोटी लड़की की थी । उसका नाम था मीरा। वह अस्थमा से पीड़ित थी। डॉक्टर ने कहा—‘दवा ज़रूरी है, लेकिन इसके साथ बच्ची को हर सुबह सूर्योदय के समय खुले मैदान में जाकर गहरी साँस भी दिलवाना शुरू करिये ।’ मीरा की माँ रोज़ उसे सुबह-सुबह पार्क ले जाने लगी और उसको वहा  श्वास से जुड़े कुछ व्यायाम करवाने लगी  धीरे-धीरे मीरा की तबीयत सुधरने लगी। आज वह वही बच्ची अपने स्कूल में स्पोर्ट्स चैंपियन है।

    यानी व्यायाम और वायुसेवन सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि जीवन की दिशा को भी बदल सकते हैं।"

    "तो दोस्तों, बात सीधी है—अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन अच्छा गुज़रे, शरीर चुस्त रहे और मन शांत रहे, तो शुरू करें व्यायाम और ताज़ी हवा का सेवन ।

    कहीं भागदौड़ नहीं, बस अपनी क्षमता के अनुसार 20–30 मिनट दीजिए। चाहे वह योगासन हो, हल्की दौड़ हो, साइकिलिंग हो, या सिर्फ बगीचे में टहलना।"

    क्योंकि  व्यायाम केवल शरीर को ताक़तवर नहीं बनाता, बल्कि मन को स्थिर और आत्मा को प्रसन्न करता है।

    तो आइए, अभी  से ही यह निश्चय करें—दिन की शुरुआत ताज़ी हवा और व्यायाम से होगी। क्योंकि यही वह आदत है, जो हमें दवा से दूर और स्वास्थ्य के और पास ले जाती है।"

    Frequently Asked Questions

    How can I read spiritual stories on Sanatan?

    You can read spiritual stories directly on the story reader page. Each story provides complete text content that you can read online without any app download.

    Are the stories available in Hindi and English?

    Yes, Sanatan provides spiritual stories in multiple languages. You can switch the interface language using the language toggle to read stories in your preferred language.

    Can I watch video versions of these stories?

    Some stories have video versions available. When a video is available, you will see a Watch Story button alongside the Read Story button on the story card.