Drishya Dharma
Read this spiritual story.
रामेश्वरम धाम
“जहाँ स्वयं श्रीराम ने की भगवान शिव की स्थापना।
भारत के दक्षिण छोर पर स्थित है रामेश्वर धाम, यहाँ समुद्र और आकाश मिलते हैं और यहाँ भगवान श्रीराम ने स्वयं भगवान शिव की पूजा और अराधना की थी। तभी से यह स्थान — रामेश्वरम, कहलाया. रामेश्वरम का अर्थ ही है — “राम के ईश्वर”, यानी भगवान शिव।
रामेश्वरम, तमिलनाडु राज्य में स्थित है, और यह जगह भारत के सबसे सुंदर समुद्री द्वीपों में से एक है। यहाँ चारों तरफ समुद्र है, हवा में नमक और नमी की महक, और लहरों के साथ घुली हुई मंत्रों की ध्वनि —
“जय श्रीराम! हर हर महादेव!” यहाँ का मुख्य मंदिर है — रामनाथस्वामी मंदिर, जहाँ भगवान शिव लिंग के रूप में विराजमान हैं, और जिसे स्वयं श्रीराम ने स्थापित किया था।
रामेश्वरम की पवित्र कहानी रामायण से जुड़ी है। जब रावण ने माता सीता जी का हरण किया, तो श्रीराम ने अपनी सेना के साथ लंका की ओर प्रस्थान किया।पर लंका पहुंचने तक के बीच में श्री राम और उनकी सेना को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा और समस्या थी समुद्र पार करना।
समुद्र के किनारे खड़े होकर उनसे विनती करते हुए श्रीराम ने कहा — “हे सागर देव, हमें मार्ग दीजिए।” श्री राम ने सागर से कई बार आग्रह किया लेकिन समुद्र ने कोई जवाब नहीं दिया और वो बिलकुल शांत रहा।
ये देख श्री लक्ष्मण को क्रोध आया और तब उन्होंने राम से आग्रह किया की वो बाण से समुद्र को सूखा दें. तब राम ने धनुष उठाया और समुद्र से कहा — “अगर तुम मार्ग नहीं दोगे, तो मैं अपनी बाण कि शक्ति से यह सागर सुखा दूँगा।”
राम का क्रोध देख सागर देव त्राहिमाम करते हुए प्रकट हुए और बोले — क्षमा करें “प्रभु, मैं आपको रास्ता नहीं दे सकता, लेकिन मैं आपको एक उपाय ज़रूर बता सकता हूँ. समुद्र ने श्रीराम को वानरी सेना समेत समुद्र पार करने का एक उपाय बताया और कहा प्रभु आपकी सेना में नल-नील नामक दो योद्धा हैँ. जिनके छूने मात्र से पत्थर समुद्र में तैर जायेगा. उनसे आप पत्थरों से पुल बनाइए,मैं पत्थरो को डूबने नहीं दूँगा।” और तब श्रीराम की वानर सेना ने पत्थरों पर “राम” नाम लिखकर नल - नील द्वारा समुद्र में डालने शुरू किये — और वे पत्थर तैरने लगे! इस तरह बना रामसेतु, जो आज भी समुद्र में मौजूद है।
जब लंका युद्ध समाप्त हुआ, और रावण का वध हुआ, तो श्रीराम को लगा — “मैंने एक शिव भक्त ब्राह्मण का वध किया है,
मुझे प्रायश्चित करना चाहिए।” तब उन्होंने कहा — “मैं भगवान शिव की पूजा करूँगा।” उन्होंने अपने सेवक हनुमान जी को भेजा — “जाओ, हिमालय से शिवलिंग लेकर आओ।”
हनुमान जी तुरंत उड़ पड़े, पर वापसी में थोड़ा समय लग गया।
इधर माता सीता जी ने रेत से एक शिवलिंग बनाया — और श्रीराम ने उसी लिंग की पूजा की। जब हनुमान लौटे, तो उन्होंने कहा — “प्रभु, अब मेरे लाए हुए शिवलिंग का क्या करेंगे ?”
श्रीराम मुस्कुराए और बोले — “हनुमान, तुम्हारा लाया शिवलिंग भी पूजित होगा।”
तब दोनों शिवलिंग एक साथ स्थापित किए गए — एक है रामलिंग, जो सीता जी ने बनाया,
और दूसरा हनुमतेश्वर लिंग।
भगवान श्रीराम ने स्वयं शिवलिंग का अभिषेक किया, और बोले — “आज से तुम मेरे भी ईश्वर हो, इसलिए तुम्हारा नाम होगा — रामेश्वर, यही कारण है कि इस स्थान को कहा जाता है रामेश्वरम धाम।
रामेश्वरम का रामनाथस्वामी मंदिर भारत के सबसे विशाल और सुंदर मंदिरों में से एक है।
ये मंदिर यह लगभग 1000 साल पुराना है। इस मंदिर की सबसे खास बात है — इसकी लंबी गलियाँ (कॉरिडोर)।
यह दुनिया का सबसे लंबा मंदिर गलियारा है — जो की लगभग 1200 मीटर लंबा है
मंदिर में कुल 22 तीर्थ कुएँ हैं। कहा जाता है, हर कुएँ का पानी अलग स्वाद और तापमान का है। भक्त इन कुओं का जल स्नान के रूप में ग्रहण करते हैं, और फिर शिवलिंग के दर्शन करते हैं।
मंदिर के मुख्य गर्भगृह में वह दिव्य रामलिंग स्थापित है, जिसकी पूजा आज भी उसी विधि से की जाती है
जैसे स्वयं श्रीराम ने की थी।
रामेश्वरम से कुछ ही दूरी पर है धनुषकोटी, जहाँ से रामसेतु शुरू होता है। यह वही पुल है जिसे श्रीराम की वानर सेना ने बनाया था। वैज्ञानिकों ने भी सैटेलाइट तस्वीरों में समुद्र के भीतर पत्थरों की एक श्रृंखला देखी है — जो ठीक रामायण के वर्णन जैसी है। लोग मानते हैं कि ये वही पत्थर हैं, जिन पर “राम” लिखा गया था। और कहते हैं, कुछ पत्थर आज भी पानी में नहीं डूबते। यह स्थान हर भक्त के लिए श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है।
आदि शंकराचार्य जी ने कहा था — “चार धाम यात्रा चार दिशाओं में मोक्ष के द्वार हैं।” उत्तर में — बद्रीनाथ (विष्णु),
पूर्व में — पुरी (जगन्नाथ), पश्चिम में — द्वारका (कृष्ण), और दक्षिण में — रामेश्वरम (शिव)।
रामेश्वरम को दक्षिण का धाम इसलिए कहा गया, क्योंकि यहाँ विष्णु और शिव दोनों की पूजा एक साथ होती है।
यह स्थान बताता है कि विष्णु और शिव में कोई भेद नहीं है — दोनों एक ही परमात्मा के दो रूप हैं।
आज भी रामेश्वरम आने वाले यात्रियों की भीड़ कभी कम नहीं होती। सुबह मंदिर की घंटियों की आवाज़ों के साथ समुद्र की लहरें उमड़ती है भक्त पहले समुद्र स्नान करते हैं, फिर 22 कुओं का जल स्नान करते हैं, और फिर रामलिंग के दर्शन करते हैं। शाम को मंदिर में आरती का दृश्य अद्भुत होता है। दीपक की रोशनी में शिवलिंग चमक उठता है, और पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूँज उठता है।
उस पल ऐसा लगता है जैसे खुद श्रीराम वहीं खड़े होकर भगवान शिव की आरती कर रहे हों। रामेश्वरम धाम हमें सिखाता है कि सच्चा धर्म है – एकता और नम्रता।
भगवान श्रीराम, जो स्वयं विष्णु के अवतार थे, उन्होंने भगवान शिव की पूजा की — ये हमें बताता है कि ईश्वर के हर रूप का सम्मान करना ही सच्ची भक्ति है। यहाँ का सन्देश सरल है — “भक्ति में अहंकार नहीं, केवल प्रेम और समर्पण होना चाहिए।”
रामेश्वरम का रामनाथस्वामी मंदिर के मुख्य गर्भगृह में वह दिव्य रामलिंग स्थापित है, जिसकी पूजा आज भी उसी विधि से की जाती है जैसे स्वयं श्रीराम ने की थी.
विशेष पूजा
रामेश्वरम में हर दिन कई विशेष पूजाएँ होती हैं — सुबह “मंगला आरती” में भक्त भगवान को दूध, जल, चंदन और पुष्प अर्पित करते हैं। इसके बाद “अभिषेक पूजा” होती है, जहाँ 22 तीर्थ कुओं का जल एकत्र करके शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है। दोपहर में “महाभोग” और शाम को “संध्या आरती” होती है, जब पूरा मंदिर दीपों से जगमगा उठता है। यहाँ का सबसे प्रसिद्ध उत्सव है — माहाशिवरात्रि, जिस दिन हजारों भक्त पूरी रात जागरण कर “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते हैं। इसके अलावा आरुध्रा दर्शन, कार्तिक पूर्णिमा, और राम नवमी भी बड़े हर्षोल्लास से मनाए जाते हैं। रामेश्वरम में एक और विशेष परंपरा है — तीर्थ स्नान यात्रा। भक्त पहले समुद्र स्नान करते हैं, फिर 22 कुओं का जल स्नान करते हैं, और अंत में भगवान रामनाथस्वामी के दर्शन करते हैं। कहा जाता है कि इससे सभी पापों का नाश होता है और मन को शुद्धि प्राप्त होती है।
रामेश्वरम पहुँचना अपने आप में एक सुंदर और रोमांचक अनुभव है। रामेश्वरम एक द्वीप पर स्थित है, जो मुख्य भूमि से पंबन ब्रिज (Pamban Bridge) द्वारा जुड़ा है — यह पुल समुद्र के ऊपर बना है और भारत के सबसे पुराने समुद्री पुलों में से एक है। जब ट्रेन या बस इस पुल से गुजरती है, तो एक तरफ समुद्र की नीली लहरें और दूसरी तरफ खुले आसमान का दृश्य भक्तों के मन को भक्ति और उत्साह से भर देता है।रामेश्वरम जाने के लिए सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा है मदुरै एयरपोर्ट, जो लगभग 170 किलोमीटर दूर है। मदुरै या चेन्नई से ट्रैन और by road भी रामेश्वरम पहुँचा जा सकता है।
तो दोस्तों ये थी रामेश्वरम धाम की दर्शन यात्रा जो लोग busy scheduled के कारण रामेश्वरम धाम नहीं जा पाते है और अगर वो लोग रामेश्वरम धाम मंदिर के दर्शन की अभिलाषा रखते हैं तो वो लोग दिव्य सनातन के द्वारा घर बैठे रामेश्वरम मंदिर में अपने नाम से अनुष्ठान या संकल्प करवा सकते हैं जिससे आपको इस धाम दर्शन यात्रा का पूरा फल मिलेगा और वो भी घर बैठे।
जय श्री राम , जय श्री रामेश्वरम धाम, हर हर महादेव।
You can read spiritual stories directly on the story reader page. Each story provides complete text content that you can read online without any app download.
Yes, Sanatan provides spiritual stories in multiple languages. You can switch the interface language using the language toggle to read stories in your preferred language.
Some stories have video versions available. When a video is available, you will see a Watch Story button alongside the Read Story button on the story card.