देवर्षि नारद: शूद्र कुल में जन्म लेकर महर्षि बनने की मिशाल हैँ

    भारत की धरती सदियों से ऋषियों, महर्षियों और संतों की भूमि रही है। यहाँ अनगिनत महापुरुष हुए, जिनकी तपस्या, ज्ञान और भक्ति की गाथाएँ आज भी संसार को प्रकाश देती हैं।

    संत के रूप में देवर्षी नारद का नाम आप सबने भी सुना होगा. हम उन्हीं नारद जी के जीवन से जुडी कुछ रोचक प्रसंगों के बारे में बता रहे हैँ.... नारद जी कौन थे ये तो सब जानते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं की एक बार कैसे नारद जी ने शूद्र परिवार में जन्म लिया था और उसके बावजूद भी वो कैसे एक महान संत बने और जगह जगह हरी नाम का गुणगान किया |

    वैसे नारद जी का नाम लेते ही मन में हरी भक्ति का सागर उमड़ पड़ता है। वो नारद, जिनकी वीणा से केवल संगीत ही नहीं... बल्कि भगवान के नाम की धुन का मधुर रस बहता है वो नारद... जो लोक-लोकांतर में घूमकर केवल भगवान की भक्ति का प्रचार ही नहीं करते बल्कि देव हो या असुर जब भी कोई समस्या में उलझता है तो नारद जी तुरंत वहां पहुंच कर उनको संकट से निकलने का रास्ता बताते थे, वैसे देखा जाये तो नारद जी सभी के समाचारो को इधर से उधर भी पहुंचाने का काम करते थे या यूँ कहें कि वो चुगली करने काम करते थे या अगर इससे भी ज़्यादा सरल भाषा में कहे तो कम्युनिकेशन का काम करते थे , जो काम आज के टाइम में हमारा मीडिया कर रहा है, तो आइये चलते हैं कहानी की ओर,

    कहा जाता है कि नारद, भगवान के नित्य पार्षद है ।और शास्त्रों में उन्हें भगवान ब्रह्मा का मानस पुत्र भी कहा गया है। हर युग में... हर धर्मग्रंथ में... कहीं न कहीं नारद जी का वर्णन अवश्य मिलता है।”

    लेकिन क्या आप जानते हैं? नारद जी हमेशा से नारद नहीं थे। उनका पूर्वजन्म एक गंधर्व के रूप में हुआ था। वो गंधर्व – जो सुंदर, बलशाली और संगीत प्रेमी था, एक बार की बात है जब ब्रह्मा जी की सभा लगी थी। उसमें सारे गंधर्व, किन्नर, अप्सराएं, सभी भगवान का गुणगान करने के लिए शामिल हुए।ब्रह्मा जी की सभा में जब सभी शामिल थे तो नारद जी भला कहाँ पीछे रहने वाले थे वो भी सभा में पहुंच गए... अब वो सभा में आ तो गए थे लेकिन उनका मन गीत में नहीं था। बल्कि उनकी नज़र तो अप्सराओं के श्रृंगार और हाव-भाव में उलझी हुई थी। ये देख ब्रह्मा जी क्रोधित हो उठे और उन्होंने नारद जी से कहा — ‘हे नारद! तुम अपने कर्तव्य को भूल गए। मैं तुम्हे शाप देता हूँ अब तुम्हें शूद्र योनि में जन्म लेना होगा।’ लेकिन ब्रह्मा जी का वो शाप नारद जी के लिए वरदान बन गया। क्योकि नारद जी का जन्म एक साध्वी दासी के घर हुआ। उनकी माँ बहुत धार्मिक, सात्विक और तपस्विनी थी । बचपन से ही नारद संत-महात्माओं की सेवा करते, और रोज़ संतो के मुख से उनकी कथाएँ सुनते। जिससे पाँच साल के उस बालक के मन में भगवान की भक्ति का बीज अंकुरित हो गया।”

    और फिर एक बड़ी घटना घटी एक रात, जब उनकी माँ दूध दुह रही थी —तो उन्हें एक ज़ेहरीले साँप ने डस लिया और उनकी मृत्यु हो गई। और बालक नारद... अनाथ एवं अकेले रह गए। लेकिन यही उनके जीवन का असली मोड़ था। अब उनके जीवन में कोई बंधन कोई ज़िम्मेदारी नहीं रही थी। फिर क्या था छोटे नारद निकल पड़े — भगवान की खोज में। और रास्ते में थककर एक पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गए।और वही ध्यान लगाना और . भगवान का नाम जपना शुरू कर दिया | नारद भगवन का ध्यान मग्न भजन कर ही रहे थे कि अचानक... उनके हृदय में एक क्षण के लिए नारायण की ज्योति प्रकट हुई। और, फिर... वो ज्योति अदृश्य हो गई। ठीक उसके बाद आकाश में एक ज़ोर की गड़गड़ाहट हुई और एक आकाशवाणी हुई — हे ‘बालक! जिनका हृदय पूरी तरह निर्मल होता है, वही मेरा साक्षात्कार कर पाता है।’और इतना कहते ही आकाश में गूंजती आवाज़ विलुप हो गई और फिर उसी पल से... नारद के जीवन का एक ही लक्ष्य बन गया — हर क्षण भगवान का स्मरण करना ।”

    समय बीता... कल्प बदल गया… और फिर नारद हुए ब्रह्मा के मानस पुत्र। अब उनका काम था — घर-घर, लोक-लोकांतर घूमकर केवल भक्ति का संदेश देना। उनकी वीणा की धुन सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते। भगवान स्वयं उनके गान से आकर्षित होकर उनके सामने प्रकट हो जाते। इसी तरह सभी के दिल में भक्ति का दीपक जलाना नारद के जीवन का मूल उद्देश्य बन गया ”

    नारद जी की कथाएँ हर युग से जुड़ी हैं। त्रेता युग में — उन्होंने वाल्मीकि को राम कथा लिखने की प्रेरणा दी। और द्वापर युग में — व्यास जी को भागवत रचने की प्रेरणा दी।आज अगर हम रामायण को गहराइयों से पढ़ें... तो वहाँ नारद की छवि देखने को मिलती हैं। और अगर भागवत को टटोलें ... तो वहाँ भी नारद जी की प्रेरणा मिलती है। नारद जी सिर्फ उपदेशक नहीं थे… बल्कि जीवन के हर मोड़ पर साधकों को सही राह दिखाने वाले मार्गदर्शक थे।”

    “लेकिन अगर दूसरी नज़र से देखे तो नारद जी का स्वभाव थोड़ा अनोखा भी था। वो कभी-कभी इधर की उधर करके कलह भी करा देते थे। पुराणों में इसे साफ लिखा गया है। लेकिन वो कलह भी मनोरंजन के लिए बल्कि धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए ही होता था।

    जैसे… एक बार, स्वर्गलोक में गंधर्व कुमार मदिरा और अप्सराओं में डूबे हुए थे। नारद जी ने देखा — और उन्हें वृक्ष बनने का शाप दे दिया। लेकिन गन्धर्व कुमारो के लिए यही शाप वरदान बना। द्वापर युग में जब श्रीकृष्ण ने उन्हें यमलार्जुन वृक्ष के रूप में मुक्त किया — तो दोनों को भगवान के दर्शन हुए और उन्हें मोक्ष मिला ।”

    “नारद जी केवल गायक और साधु ही नहीं… बल्कि भक्ति के आचार्य हैं। उनका भक्ति-सूत्र हमें सिखाता है — कि ‘भक्ति का मतलब है भगवान के प्रति परम प्रेम। जिसमें कोई कामना नहीं... कोई स्वार्थ नहीं। केवल प्रेम और समर्पण होता है ।’ नारद कहते हैं — ‘सच्ची भक्ति वही है… जहाँ मनुष्य भगवान को छोड़कर किसी और का आश्रय नहीं लेता। जहाँ हर कर्म भगवान को समर्पित कर दिया जाए , जहाँ भगवान का थोड़ा भी स्मरण हो... तो हृदय गोपियों की तरह तड़प उठे।’ यही भक्ति... इंसान को पूर्ण करती है। और यही भक्ति मोक्ष यानी इस नश्वर संसार से मुक्ति भी दिलाती है।”

    “आज जब हम नारद जी को याद करते हैं… तो हमें उनकी कथाओं में केवल एक वीणावादक ऋषि नहीं… बल्कि भक्ति का वो उज्वल प्रकाश दिखता हैं जिन्होंने पुरे संसार में भक्ति का प्रकाश फैलाया । उनकी वीणा की धुन... आज भी हमारे हृदय में गूंजती है। उनका संदेश सरल है — ‘जीवन का सच्चा सुख केवल भगवान की भक्ति में है।’ देवर्षि नारद... सच्चे अर्थों में भक्ति के आचार्य हैं। उनका जीवन हमें यही सिखाता है — कि चाहे दुख हो या सुख… हर पल भगवान का नाम लो… और फिर देखो... जीवन अपने आप आनंद से भर जाएगा।”

    धन्यवाद

    Frequently Asked Questions

    How can I read spiritual stories on Sanatan?

    You can read spiritual stories directly on the story reader page. Each story provides complete text content that you can read online without any app download.

    Are the stories available in Hindi and English?

    Yes, Sanatan provides spiritual stories in multiple languages. You can switch the interface language using the language toggle to read stories in your preferred language.

    Can I watch video versions of these stories?

    Some stories have video versions available. When a video is available, you will see a Watch Story button alongside the Read Story button on the story card.