शुकदेव: राजा परीक्षित को मात्र 7 दिनों में अमर बना दिया

    ये वही शुकदेव हैं जिन्होंने मृत्यु के भय से काँपते हुए राजा परीक्षित को केवल सात दिनों में अमर बना दिया… जिनकी वाणी से निकला हर शब्द अमृत बनकर मानवता के हृदय में बहने लगा ।

    "महर्षि व्यास जी को तो सब जानते हैं – वही जिन्होंने महाभारत और वेदों का संकलन किया। इतने बड़े ऋषि होते हुए भी, उनके मन में एक इच्छा थी… और वो इच्छा केवल संतान की थी । उन्होंने वर्षों तक भगवान शिव की तपस्या की। और उन्हें प्रसन्न कर उनसे पुत्र प्राप्ति का वरदान लिया, और इसी वरदान से शुकदेव का जन्म हुआ।

    ये जन्म भी साधारण नहीं था। कहा जाता है, शुकदेव अपनी माता के गर्भ में पुरे बारह साल तक रहे थे । क्योंकि वे सोचते थे—गर्भ में रहते हुए तो आत्मज्ञान स्पष्ट रहता है, लेकिन बाहर आते ही माया सब भुला देती है। और फिर नारद मुनि के द्वारा उन्हें आश्वासन देने पर आख़िरकार, शुकदेव माँ के गर्भ से बाहर आए।"

    "उनके जन्म लेते ही मां गंगा प्रकट हुई और उनका अभिषेक किया। देवताओं ने फूल बरसाए। और… उस छोटे से बालक ने तुरंत संन्यास का मार्ग चुन लिया।

    सोचिए… अभी उन्होंने जन्म लिया ही था कि … तुरंत वन की ओर निकल पड़े। पिता व्यास जी व्याकुल होकर उनके पीछे दौड़े—‘बेटा! अभी तो तुम्हारी खेलने-कूदने की उम्र है, अभी तुम बहुत छोटे हो, तुम्हारे संन्यास का समय तो बाद में आएगा!’ व्यास जी ने उन्हें रोकने के लिए बहुत कोशिश की. कई आश्वासन भी दिए लेकिन शुकदेव नहीं रुके। उनका मानना था की वो आत्मा और परमात्मा से मिलन के लिए ही आए थे।"

    "एक बार जब व्यास जी उनके पीछे-पीछे गए। तो रास्ते में अप्सराएँ स्नान कर रही थीं। व्यास जी को देखते ही वे वस्त्र पहनने लगीं। लेकिन जब शुकदेव वहाँ से गुज़रे, तो उन्होंने कोई परदा नहीं किया।

    क्योंकि शुकदेव की दृष्टि में स्त्री-पुरुष का भेद ही नहीं था। उनके लिए सब लोग सिर्फ आत्मा और सभी भगवान का ही स्वरूप थे, ऐसे थे परम वैरागी शुकदेव।"

    लेकिन पिता तो आखिर पिता ही होता है व्यास जी का मन अभी भी चाहता था कि बेटा शास्त्र पढ़े। एक बार व्यास के शिष्य भगवान की लीला का एक सुंदर श्लोक गा रहे थे। उस श्लोक ने शुकदेव का मन अपनी ओर खींच लिया। वे पिता के पास लौटे और उन्होंने उनसे भागवत धर्म सीखा।

    फिर वे मोक्ष का रहस्य समझने जनक जी के पास मिथिला भी गए। और वहाँ उनकी परीक्षा भी हुई – उन्हें कई दिन तक बाहर द्वार पर ही बिठाया गया, लेकिन शुकदेव ने कभी क्रोध किया न कभी क़ोई दुःख जताया, उन्हें जहा बैठाया गया वो वहीँ शांत बैठे रहे।

    और फिर जाकर राजा जनक ने कहा – ‘सच्चा मोक्ष वही है, जब मन इच्छा, लोभ और भय से मुक्त हो जाए। जब भीतर का दीपक जल जाए, तो आत्मा स्वयं दिखाई देती है।’ शुकदेव ये ज्ञान पाकर और भी गहरे वैराग्य में डूब गए।"

    और फिर वो समय आया जब पृथ्वी पर महाभारत के बाद पांडवों के पौत्र, राजा परीक्षित, शासन कर रहे थे।

    एक दिन राजा परीक्षित ने गलती से एक ऋषि का अपमान कर दिया। और जब ये बात ऋषि के पुत्र को पता चली तो उसने उन्हें श्राप दिया – और कहा की सात दिन बाद सांप के डसने से राजा परीक्षित की मृत्यु हो जाएगी अब सोचिए… सात दिन की ज़िंदगी… और फिर मौत |

    राजा परीक्षित ने अपना राजपाट छोड़ दिया और वो गंगा किनारे आकर मृत्यु की प्रतीक्षा करने लगे। सारे ऋषि-मुनि उन्हें देखने आए। और तभी… वहाँ प्रकट हुए – दिव्य तेज से चमकते हुए, केवल सोलह साल के, घुँघराले बाल, श्यामवर्ण… परम भागवत – शुकदेव जी। उनका आना ही मानो जैसे भगवान का आना था।"

    "परीक्षित ने शुकदेव को देख प्रणाम किया और पूछा – ‘हे महात्मा! मृत्यु सामने खड़ी है, अब मुझे क्या करना चाहिए?’

    शुकदेव ने मुस्कुराकर कहा – ‘मृत्यु का डर तभी तक है जब तक मन संसार में आसक्त है। लेकिन अगर अंतिम समय में भी मन भगवान की ओर टिक जाए, तो मृत्यु अमरता का द्वार बन जाती है राजन ।’ और फिर शुकदेव ने उन्हें मोक्ष का रास्ता बताया और फिर… उन्होंने शुरू की सात दिन और सात रात की कथा – भागवत सप्ताह। उन्होंने श्रीकृष्ण की लीलाएँ सुनाईं, और भक्ति का रस बहाया। जिससे राजा परीक्षित मंत्रमुग्ध हो गए। और फिर कथा के सातवें और अंतिम दिन जब कथा सम्पूर्ण हो रही थी तभी वहाँ ऋषि पुत्र के श्राप के मुताबिक , तक्षक सर्प आया और उसने राजा को डस लिया, जिससे राजा की मृत्यु हो गई, साथियों राजा का शरीर से भले ही प्राण छूट गए थे लेकिन आत्मा भगवान के चरणों में पहुँच गई। मृत्यु हार गई… और अमरता जीत गई।"

    "शुकदेव का सबसे बड़ा संदेश था – मृत्यु से घबराओ मत। अगर अंतिम समय में भी भगवान का नाम याद रहे, तो यही जीवन की सबसे बड़ी जीत है।

    भागवत पुराण, जो शुकदेव ने राजा परीक्षित को सुनाया, वो आज भी अमरता का ध्वज है। यही वजह है कि शुकदेव जी को परम भागवत कहा जाता है।"

    "तो याद रखिये – चाहे किसी भी मार्ग से, ज्ञान से, कर्म से या भक्ति से… अंत समय में भगवान की स्मृति बनी रहे।तो वही जीवन का सबसे बड़ा लाभ है यही शुकदेव जी का संदेश है… यही भागवत धर्म की आत्मा है।"

    धन्यवाद

    Frequently Asked Questions

    How can I read spiritual stories on Sanatan?

    You can read spiritual stories directly on the story reader page. Each story provides complete text content that you can read online without any app download.

    Are the stories available in Hindi and English?

    Yes, Sanatan provides spiritual stories in multiple languages. You can switch the interface language using the language toggle to read stories in your preferred language.

    Can I watch video versions of these stories?

    Some stories have video versions available. When a video is available, you will see a Watch Story button alongside the Read Story button on the story card.