Divyasanatan — दिव्यसनातन

    आदि केशव पेरुमल मंदिर – श्री पेरंबदूर – शिवजी के भूत गणों ने किया था इसका निर्माण

    कहते हैं सृष्टि के आरंभ में एक बार भगवान शंकर तांडव नृत्य कर रहे थे। उनका नृत्य देखकर कुछ भूतगण हंस पड़े। उन भूतगणों से नाराज होकर भगवान शंकर ने अपने से अलग होने का श्राप दे दिया। इससे दुखी होकर सभी भूतगण ब्रह्माजी के पास गए।

    ब्रह्मा जी ने भूतगणों को वेंक्टेश्वर गिरि के दक्षिण सत्यव्रत तीर्थ में केशवनारायण की आराधना करने को कहा। वह कई वर्षों तक तप करते रहे। तब भगवान केशव ने उन्हें दर्शन दिए।

    उनकी तप से प्रसन्न होकर भगवान केशवनारायण ने एक सरोवर का निर्माण किया जो अनंतसर के नाम से विख्यात हुआ। इस सरोवर में स्नान करने से भूतगण भगवान शंकर के श्राप से मुक्त हुए और उन्हें पुनः भगवान शिव का सानिध्धय प्राप्त हुआ। इससे खुश होकर भूत गणों ने भगवान विष्णु के प्रति अपना आभार प्रकट करने के लिए इस मंदिर का निर्माण किया। और चूँकि भूतगणों ने यहाँ तपस्या की थी इसलिए यह जगह भूतपुरी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

    AdiKesava Perumal temple Sriperumbudur

    इस मंदिर में शेषशायी भगवान नारायण की श्रीमूर्ति है। इसी के समीप लक्ष्मी जी का मंदिर है। जिसमें लक्ष्मी जी की मनोहर मूर्ति है। इसके नजदीक ही रामचंद्र जी का मंदिर है। मंदिर के घेरे के बाहर अनंतसर नामक एक सरोवर है। जिसके समीप रामानुजस्वामी का मंदिर है। जिसमें उनकी मूर्ति स्थापित है।

    Tag- Hindi, News, Story, History, Kahani, Katha, Itihas, AdiKesava Perumal temple, Bhootpuri, Ramanujar temple,

    Frequently Asked Questions

    How can I read spiritual stories on Sanatan?

    You can read spiritual stories directly on the story reader page. Each story provides complete text content that you can read online without any app download.

    Are the stories available in Hindi and English?

    Yes, Sanatan provides spiritual stories in multiple languages. You can switch the interface language using the language toggle to read stories in your preferred language.

    Can I watch video versions of these stories?

    Some stories have video versions available. When a video is available, you will see a Watch Story button alongside the Read Story button on the story card.