Drishya Dharma
Read this spiritual story.
सनातन संस्कारश्रंखला : अभ्यंग (तेल मालिश)
बचपन में आपने हमेशा अपनी दादी-नानी से सुना होगा—तेल मालिश कर लो बेटा, थकान मिट जाएगी। आजकल हम इसको स्पा, डिटॉक्स या रिलैक्सेशन का नाम दे देते हैं। लेकिन आयुर्वेद में इसे एक बेहद पवित्र और ज़रूरी अभ्यास माना गया है। इसे कहते हैं—अभ्यंग।
अभ्यंग यानी रोजमर्रा की तेल-मालिश।
यह सिर्फ शरीर को आराम नहीं देती, बल्कि मन को भी शांत करती है। और आज के इस तनावपूर्ण जीवन में शांति तो हर किसी को चाहिए—थका शरीर भी हल्का हो जाए, और बेचैन मन भी जिससे सुकून पा ले. वही है ये अभ्यंग अभ्यास.
"मुझे एक गाँव का किस्सा याद आ गया वो आपके साथ साझा है. एक महिला थीं—सीता। हर सुबह बच्चों को स्कूल भेजने से पहले वह सरसों के तेल से उनके सिर और पैरों की मालिश करतीं।
बच्चे अक्सर नाराज़ हो जाते—
‘माँ, इतना क्यों करती हो? मेरे दोस्तों के घर तो कोई तेल मालिश नहीं करता।’
सीता मुस्कुराकर कहतीं—
‘जब तुम बड़े हो जाओगे और ज़िंदगी की भागदौड़ में थक जाओगे, तब समझोगे कि यही मालिश तुम्हें मज़बूत बनाए रखेगी।’
समय बीता। बच्चे बड़े हुए, पढ़ाई की, नौकरी करने शहर चले गए। और सचमुच—वो बच्चे अपने साथियों से ज़्यादा स्वस्थ और ऊर्जावान निकले। जबकि आसपास के दूसरे लोग जल्दी थक जाते, कमज़ोर पड़ जाते।
तब उन्हें याद आया—माँ का वह रोज़ का छोटा-सा काम ही उनकी सबसे बड़ी दवा थी।"
आयुर्वेद कहता है कि तेल-मालिश शरीर की झाड़-पोंछ है। जैसे मकान की सफाई से उसकी उम्र बढ़ती है, वैसे ही शरीर की मालिश से उसकी ताक़त और चमक बनी रहती है। अभ्यंग से वात दोष शांत होता है, शरीर की थकान मिटती है, हड्डियाँ और मांसपेशियाँ मज़बूत होती हैं, नींद गहरी आती है और त्वचा नरम व चमकदार हो जाती है। छोटी-सी बात है लेकिन बहुत असरदार—कानों में हल्का तेल डालने से बहरापन दूर होता है, पैरों की मालिश से आँखों को आराम मिलता है और सिर की मालिश से तनाव खत्म होता है। यानी तेल-मालिश सिर्फ शरीर ही नहीं, हर इंद्रिय को सुख देती है।
"अब ज़रा एक और कहानी सुनिए।
राकेश नाम का एक युवा था। आईटी कंपनी में नौकरी करता था। दिन-रात कंप्यूटर पर बैठा रहता। नतीजा—पीठ दर्द, सिरदर्द और नींद न आना।
डॉक्टर ने दवा दी, लेकिन साथ ही कहा—‘रोज़ाना सिर और पैरों की मालिश करो।’
शुरू में राकेश हँस पड़ा—‘तेल-मालिश से भला नींद कैसे आएगी?’
लेकिन जब उसने तीन हफ़्ते तक लगातार मालिश की, तो नतीजा सामने था—नींद गहरी आने लगी, सिरदर्द गायब, और काम में ध्यान लगने लगा।
राकेश को तब समझ आया कि यह कोई दादी-नानी का अंधविश्वास नहीं, बल्कि शरीर की असली ज़रूरत है।"
दोस्तों, यह केवल शरीर को चमकाने का तरीका नहीं है। यह तो सेल्फ-केयर है—यानी खुद की देखभाल। मालिश में दवा भी छुपी है और दुलार भी।
आप गौर कीजिए—जब माँ या दादी बच्चों के सिर पर तेल लगाती हैं, तो सिर्फ बाल नहीं संवारतीं। वे अपने स्पर्श से, अपने प्यार से बच्चे को सुरक्षा देती हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में अभ्यंग को सिर्फ स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि स्नेह का प्रतीक माना गया है।"
"एक बुज़ुर्ग किसान की कहानी सुनिए।
उनके खेत बड़े थे, मेहनत बहुत करनी पड़ती थी। लेकिन गाँव वाले हैरान थे कि 65 साल की उम्र में भी वे दिनभर खेत में बिना थके काम करते।
राज़ पूछा तो बोले—‘भाई, मैं रोज़ सुबह नहाने से पहले सरसों का तेल पूरे शरीर में मलता हूँ। यही मेरा टॉनिक है।’
उनका कहना था—‘तेल शरीर की मशीनरी को चिकना रखता है। जैसे बैलगाड़ी का पहिया तेल के बिना घिस जाता है, वैसे ही शरीर भी मालिश के बिना थक जाता है।’
लेकिन एक बात ध्यान रखिए।
आयुर्वेद कहता है—कुछ खास दिनों में तेल-मालिश नहीं करनी चाहिए।
जैसे—एकादशी, पूर्णिमा, अमावस्या और संक्रांति।
इन दिनों शरीर और मन को ज्यादा विश्राम देने की सलाह दी गई है। यह दिन आध्यात्मिक साधना और संयम के लिए माने जाते हैं। ऐसे दिनों में शरीर को स्वाभाविक रूप से हल्का रहने देना चाहिए।"
"आज विज्ञान भी यही मानता है कि मालिश से रक्त संचार बढ़ता है, शरीर की मांसपेशियाँ रिलैक्स होती हैं और हार्मोन संतुलित होते हैं। यही कारण है कि बड़े-बड़े अस्पतालों और वेलनेस सेंटर में अब ‘ऑयल मसाज थेरेपी’ दी जाती है।
लेकिन हमारी परंपरा ने तो इसे हज़ारों साल पहले ही समझ लिया था।
तो सोचिए—जो बात आज आधुनिक विज्ञान खोज रहा है, वह हमारी दादी-नानी पहले से जानती थीं।"
यह हमारी दिनचर्या का एक अनमोल हिस्सा है।
चाहे सिर पर हल्की मालिश हो, पैरों पर दबाव हो, या पूरे शरीर पर तेल—यह सब हमें थकान से मुक्त करता है, रोगों से बचाता है और मन को स्थिर करता है।
और याद रखिए—यह केवल शरीर की देखभाल नहीं, बल्कि खुद से और अपने प्रियजनों से जुड़ने का एक प्यारा अवसर भी है।
तो आइए, हम भी इस परंपरा को अपनाएँ। रोज़ थोड़ा-सा समय निकालें, तेल-मालिश करें और अपने शरीर को वही सम्मान दें, जिसका वह हक़दार है।"
धन्यवाद
You can read spiritual stories directly on the story reader page. Each story provides complete text content that you can read online without any app download.
Yes, Sanatan provides spiritual stories in multiple languages. You can switch the interface language using the language toggle to read stories in your preferred language.
Some stories have video versions available. When a video is available, you will see a Watch Story button alongside the Read Story button on the story card.