Drishya Dharma
Read this spiritual story.
जानिये, सुबह उठकर हथेलियों का क्यों करते हैँ दर्शन
बचपन में हम सभी ने अपने बड़े-बुज़ुर्गों को सुबह नींद से उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों का दर्शन करते हुए देखा होगा। इसके बाद वे श्रद्धा से धरती माता को प्रणाम करते थे। किंतु आज के इस बदलते समय में ये परंपराएँ धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं, क्योंकि हममें से बहुत कम लोग इन प्रातःकालीन क्रियाओं का वास्तविक महत्व और गूढ़ अर्थ जानते हैं।
शास्त्रों में कहा गया है – सुबह उठते ही सबसे पहले अपने हाथों को देखना चाहिए। यह केवल साधारण क्रिया नहीं है, बल्कि इसमें छिपा है गहरा आध्यात्मिक संदेश। श्लोक में कहा गया है –
कराग्रे वसते लक्ष्मीः, करमध्ये सरस्वती।
करमूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते करदर्शनम्॥
इसका भाव है – हथेली के अग्रभाग में लक्ष्मी का निवास है – जो धन और समृद्धि की अधिष्ठात्री हैं। हथेली के मध्यभाग में सरस्वती – जो ज्ञान और विद्या की देवी हैं। और हथेली के मूलभाग में ब्रह्मा – जो सृष्टि और कर्म के अधिपति हैं। तो जब हम सुबह उठकर अपने करतल को देखते हैं, तो वास्तव में हम अपने भीतर तीन शक्तियों को स्मरण करते हैं –
धन, ज्ञान और कर्म।”
“सोचिए, कितना सुंदर संदेश है इसमें। माता लक्ष्मी हमें बत्ताती हैं कि जीवन में समृद्धि आवश्यक है। और माता सरस्वती बताती हैं कि केवल धन ही पर्याप्त नहीं, बल्कि सही ज्ञान भी होना चाहिए। और ब्रह्मा स्मरण कराते हैं कि धन और ज्ञान तभी सार्थक हैं, जब हम सही कर्म करें। यानी सुबह का पहला दर्शन हमें यही सिखाता है – धन कमाओ, ज्ञान पाओ, और कर्म हमेशा पवित्र करो।”
“कहा जाता है कि महर्षि वेदव्यास ने ‘करे की उपलब्धि’ को मानव जीवन का परम लाभ बताया। एक प्रसंग आता है –
एक शिष्य ने अपने गुरु से पूछा – ‘गुरुदेव! जीवन में सबसे बड़ा धन क्या है?’ गुरु ने मुस्कुराकर कहा – ‘अपने ही हाथ की रेखाएँ देखो। यहीं भाग्य भी लिखा है, यहीं मेहनत का फल भी छिपा है। तुम्हारा हाथ ही तुम्हें याद दिलाता है कि जो भी मिलेगा, वह तुम्हारे कर्म से मिलेगा।’ यही कारण है कि शास्त्रों ने कहा – सुबह सबसे पहले अपने हाथों को देखो।
यह भाग्य का नहीं, बल्कि कर्म का दर्शन है।”
“करतल दर्शन के समय केवल श्लोक पढ़ना ही पर्याप्त नहीं। उस पल हमें संकल्प भी लेना चाहिए – कि आज का दिन मैं बुरे विचारों और गलत कर्मों से बचूँगा। सिर्फ अच्छे कर्म करूँगा। जब हम अपने ही हाथों को देखकर लक्ष्मी, सरस्वती और ब्रह्मा का स्मरण करते हैं, तो हमारे भीतर यह भाव जागता है कि ‘मेरे हाथ केवल अच्छे कार्यों के लिए उठें।’ यही है करतल दर्शन का वास्तविक उद्देश्य।”
अब हम आपके बताते हैं अगले संस्कार के बारे मे – जब हम बिस्तर से उठते हैं और पैर नीचे रखते हैं।तो हमारे पाँव सबसे पहले कहाँ पड़ते हैं? धरती माता पर। सोचिए, यह वही धरती है जिसने हमें जन्म दिया, भोजन दिया, आश्रय दिया। इसलिए ऋषियों ने सिखाया – धरती माँ पर पाँव रखने से पहले उनसे क्षमा माँगनी चाहिए। और उनसे प्रार्थना करनी चहिये
श्लोक – समुद्रवसने देवी, पर्वतस्तनमण्डले।
विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं, पादस्पर्शं क्षमस्व मे॥
इसका अर्थ है हे धरती माँ! आप समुद्र को वस्त्र की तरह धारण करती हैं, आपके स्तन पर्वत हैं, आप स्वयं भगवान विष्णु की पत्नी हैं। आज मेरे पाँव आपके ऊपर पड़ेंगे, कृपया मुझे क्षमा करें।”
“यह केवल एक प्रार्थना नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आभार है। धरती हमें सिखाती है – सहनशीलता, धैर्य और उदारता। वह दिन-रात सबका भार उठाती है, लेकिन कभी शिकायत नहीं करती। सुबह का यह क्षण हमें याद दिलाता है कि हमें भी धरती की तरह सहनशील और उदार बनना है।”
“जब कोई किसान सुबह खेत में हल चलाने जाता है, तो सबसे पहले मिट्टी को प्रणाम करता है। क्योंकि वही मिट्टी फसल देती है, भोजन देती है, और जीवन को बनाए रखती है। इसी तरह जब हम सुबह पृथ्वी माता से क्षमा माँगते हैं,
तो यह हमारे भीतर विनम्रता और कृतज्ञता भरता है। यानी दिन की शुरुआत ही आभार और नम्रता से होती है।”
“दो छोटे-से संस्कार – करतल दर्शन और पृथ्वी प्रार्थना। लेकिन असर इतना गहरा… पहला हमें याद दिलाता है – धन, ज्ञान और कर्म का संतुलन। दूसरा हमें सिखाता है – विनम्रता और आभार। अगर हमारी सुबह ऐसे विचारों से शुरू हो, तो दिनभर की ऊर्जा कितनी सकारात्मक होगी। और जब दिन-प्रतिदिन यह आदत बन जाए, तो जीवन ही बदल जाता है।”
“तो आप भी कल से नहीं, आज से ही इन संस्कारों को अपने जीवन में अमल में लाना शुरू करें। सुबह उठकर सबसे पहले अपने हाथों का दर्शन करें, फिर धरती माँ से क्षमा माँगें। देखिए, आपकी सोच, आपके कर्म और आपका जीवन – कैसे दिव्य रूप से बदलने लगता है।”
नोट : अगर आपको इन मंत्रों को याद रखना या संस्कृत में सही उच्चारण करना कठिन लगे, तो आप हमारी वेबसाइट या एप्प से अलार्म सेटिंग में जा कर इसे अलार्म के रूप में प्रतिदिन के लिये सेट कर सकते हैं, जो तय समय पर न सिर्फ बजेगा बल्कि मंत्र भी अपने आप चलने लगेगा, जिससे आपका दिन और भी ऊर्जा से भरपूर बना रहेगा।
You can read spiritual stories directly on the story reader page. Each story provides complete text content that you can read online without any app download.
Yes, Sanatan provides spiritual stories in multiple languages. You can switch the interface language using the language toggle to read stories in your preferred language.
Some stories have video versions available. When a video is available, you will see a Watch Story button alongside the Read Story button on the story card.