Drishya Dharma
Read this spiritual story.
जानिये कैसे बना नाथ सम्प्रदाय के योगियों का वेश
अब हम आपको नाथ संप्रदाय के योगी वेश की जानकारी बताएँगे. आगे बढ़ते हैँ… मत्स्येंद्रनाथ जी ने हिमालय की कंदराओं में कठोर तपस्या की। वर्षों तक साधना की अग्नि में तपकर, उन्होंने अपने भीतर की समस्त वासनाएँ और इच्छाएँ भस्म कर डालीं। उनकी इस कठिन तपस्या से स्वयं भगवान शिव प्रसन्न हुए। और प्रकट होकर बोले – ‘वत्स मत्स्येंद्र! मैं तुम्हारी साधना से संतुष्ट हूँ। मुझसे वर माँगो।’
मत्स्येंद्रनाथ हाथ जोड़ कर बोले – ‘प्रभु! मैं और कुछ नहीं चाहता, बस आप अपना स्वरूप और अपना वेश मुझे प्रदान कीजिए। ताकि मैं भी आपकी तरह संसार को योग और भक्ति का संदेश दे सकूँ।’
भगवान शिव मुस्कराए…
और बोले – ‘वत्स, यह वेश सरल नहीं है। यह त्याग, संयम और साधना का मार्ग है। परंतु तुम्हारी तपस्या देखकर मैं प्रसन्न हूँ। मैं तुम्हें अपना वेश प्रदान करूँगा।’
सबसे पहले भगवान शिव ने मत्स्येंद्रनाथ के सिर पर भस्म डाली। और बोले –‘यह भस्म सत्य का प्रतीक है।
योगी को चाहिए कि वह अपने को मान–अपमान से परे, जड़ प्रकृति के समान समझे। जैसे लकड़ी अग्नि में जलकर भस्म हो जाती है, वैसे ही योगी अपने अहंकार, क्रोध और कठोरता को भस्म कर दे। ज्ञानाग्नि से अपने सभी कर्मों को जलाकर सिर्फ सत्य का मार्ग चुने।’
इसके बाद शिव ने उन्हें जल स्नान कराया। उन्होंने समझाया – ‘जैसे जल प्यास बुझाता है, वैसे ही योगी को सब जीवों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। और जिस प्रकार जल अग्नि में भी अपना स्वभाव नहीं छोड़ता, वैसे ही योगी को भी अपने मूल स्वभाव – शांति, करुणा और धैर्य – कभी नहीं छोड़ना चाहिए।’
फिर महादेव ने मत्स्येंद्रनाथ को एक विशेष जनेऊ धारण कराया। और कहा – ‘यह जनेऊ अन्य जनेऊओं से अलग है। इसे हम नाद-जनेऊ कहते हैं। क्योंकि योगियों का सिद्धांत है – कि ब्रह्मांड की उत्पत्ति ‘नाद’ यानी शब्द से हुई है। अब से तुम भी इसी नाद को अपना गुरु मानो, और इसी शब्द से चेतना को जोड़ो।’
इसके बाद महादेव ने मत्स्येंद्रनाथ को अनेक चिह्न दिए – भस्म, जल स्नान, नाद-जनेऊ, और अंत में कुण्डल धारण कराए। और बोले – ‘वत्स! अब तुम केवल एक साधक नहीं, बल्कि योगी हो गए हो। अब तुम्हारा जीवन संसार से भिन्न है। तुम्हारा वेश ही तुम्हारी पहचान है।’ तभी से यह परंपरा नाथ संप्रदाय में चल पड़ी। सभी शिष्य जब दीक्षा लेते, तो इन चिह्नों को धारण करते हैँ। और लोग उन्हें देखते ही पहचान जाते – ‘ये हैं नाथ पंथ के योगी, कनफटा, मुद्राधारी साधु।’
एक ग्रंथकार ने यहाँ एक गंभीर टिप्पणी भी की है। वे लिखते हैं – ‘आजकल संप्रदाय में इन चिह्नों के गहरे अर्थ को कोई नहीं जानता। कई साधु तो केवल नाममात्र के गुरु बनाकर वेश ग्रहण कर लेते हैं। जबकि असली महत्व उस भाव और उस ज्ञान में है, जो महादेव ने मत्स्येंद्रनाथ को स्वयं समझाया था।’
इस प्रकार मत्स्येंद्रनाथ को शिव से योगी-वेश प्राप्त हुआ। और वही परंपरा आज तक नाथ संप्रदाय की पहचान बनी है। भस्म – अहंकार का दहन है, जल स्नान – समभाव और धैर्य है, नाद-जनेऊ – चेतना का संगीत है, और कुण्डल – गुरु परंपरा से अटूट बंधन है। यही कारण है कि जब हम नाथ योगियों को देखते हैं, तो उनके हर चिह्न में हजारों वर्ष पुराना वह दिव्य संदेश गूँजता है – “अलख निरंजन!”
You can read spiritual stories directly on the story reader page. Each story provides complete text content that you can read online without any app download.
Yes, Sanatan provides spiritual stories in multiple languages. You can switch the interface language using the language toggle to read stories in your preferred language.
Some stories have video versions available. When a video is available, you will see a Watch Story button alongside the Read Story button on the story card.